ताज़ा खबर

पर्यावरण मंत्री मरियम औरंगजेब का आरोप: लाहौर में प्रदूषण के लिए भारत जिम्मेदार;

लाहौर:- दिवाली के बाद स्मॉग पाकिस्तान पहुंचा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में बढ़ते एयर पॉल्यूशन से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान ने इस गंभीर स्थिति के लिए सीधे तौर पर भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पंजाब की पर्यावरण मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार को 'X' पर पोस्ट करके दावा किया कि दिवाली के बाद भारतीय पंजाब और नई दिल्ली में पैदा हुआ पॉल्यूशन पूरब से बहने वाली हवाओं के जरिए पाकिस्तान पहुंच रहा है। उन्होंने डर जताया कि लाहौर में एयर क्वालिटी और खराब होगी। मरियम औरंगजेब ने भारत की सीमा से लगे शहरों का डेटा पेश किया। उन्होंने कहा कि भारतीय पंजाब के 34 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 24 पर पॉल्यूशन खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। सात जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1,000 के पार पहुंच गया है। सबसे ज़्यादा AQI फरीदकोट में 1588 दर्ज किया गया, उसके बाद भटिंडा में 1032, अबोहर में 1244, जालंधर में 848 और नई दिल्ली में 537 दर्ज किया गया। अमृतसर, गुरदासपुर और दूसरे बॉर्डर शहरों में भी प्रदूषण खतरनाक लेवल पर है। उन्होंने लाहौर से सिर्फ़ 49 km दूर खेमकरण में AQI 631, पट्टी में 291 और अमृतसर में 514 के आंकड़े दिए। उन्होंने कहा कि हवा की धीमी रफ़्तार और हवा का रुख़ पाकिस्तान की तरफ़ होने की वजह से यह प्रदूषण सीधे लाहौर की हवा में मिल रहा है। इसलिए, लाहौर का AQI बहुत अनहेल्दी से खतरनाक कैटेगरी में रहने की संभावना है, खासकर रात और सुबह के समय। हालांकि, अगर दोपहर बाद मौसम में सुधार होता है और हवा का रुख़ बदलता है, तो प्रदूषण में कुछ कमी आ सकती है। पंजाब सरकार हालात पर नज़र रखे हुए है और लोगों से घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की है। एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी (EPA) पंजाब की तरफ़ से जारी गाइडलाइंस को मानने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि फसल के बचे हुए हिस्से और कचरे को जलाने, इंडस्ट्री और ईंट भट्टों पर कंट्रोल और गाड़ियों के धुएं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे समय में जब लाहौर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर है, पाकिस्तानी मंत्री के इस आरोप ने बॉर्डर पार प्रदूषण के मुद्दे को एक नया मोड़ दे दिया है।

Releated

Latest News!