ताज़ा खबर

नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ चुनाव : ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष, शिरीष बोरकर महासचिव


नागपुर: वर्ष 2023-25 ​​के लिए नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया और अगली कार्यकारिणी की घोषणा की गई.

ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी (विशेष संवाददाता, लोकमत टाइम्स) को  अध्यक्ष, शिरीष बोरकर (विशेष संवाददाता, द हितवाद) को महासचिव चुना गया।

उपाध्यक्ष पारितोष प्रामाणिक (द हितवाद) और अनंत मुले (तरुण भारत) को कोषाध्यक्ष, मोरेश्वर मनापुरे (लोकमत), संगठन सचिव पराग जोशी (तरुण भारत), संयुक्त सचिव अनुपम सोनी ( द हितवाद )और अभिषेक तिवारी (नवभारत) को चुना गया है।
शेष कार्यकारी सदस्य हितेश लिंबाचिया (द हिटवाद) सुनील सोनी (लोकमत समाचार) निखिल दीक्षित  ( द हितवाद ) किरण राजदेरकर (तरुण भारत) हेमंत सालोटकर (यंग इंडिया)(तरुण भारत) आनंद मोहरिल )(तरुण भारत) हुमेरा मरियम ( द हितवाद ) राजश्री यादव (लोकमत)  शामिल हैं.

नवनियुक्त अध्यक्ष ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पूर्व में पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर रह चुके हैं।

वह प्रेस क्लब के महासचिव और तिलक पत्रकार भवन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। नवनियुक्त महासचिव शिरीष बोरकर 8 बार पत्रकार संघ के अध्यक्ष और 5 बार महासचिव पद पर रह चुके हैं.

वह नागपुर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष और तिलक पत्रकार भवन ट्रस्ट के महासचिव हैं। परिणाम की घोषणा प्रेस क्लब में आयोजित वार्षिक आम बैठक में की गई। इस अवसर पर राज्य सूचना आयोग के नागपुर संभाग के आयुक्त श्री राहुल पांडे द्वारा सेवानिवृत्त पत्रकार बसंत कुमार तिवारी, महेश उपदेव, मीरा टोळे, वर्षा तुपकर मदने व वर्षा बाशू को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार विश्वास इंदुरकर को  मुख्य चुनाव अधिकारी और वर्षा बशु ने सहायक चुनाव अधिकारी का पद संभाला।

मंच पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मैत्र मौजूद थे. जिला सूचना अधिकारी टाके एवं अनिल गडेकर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

Releated

Latest News!