छोटी खबरें!
राजस्थान की महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
जयपुर। राजस्थान में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां है। आयुष्मान अस्पताल की डॉ. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि वजीरपुरा निवासी किरण कंवर (28) को रविवार रात 2 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसके परिजन अस्पताल लेकर आए। सुबह करीब छह बजे महिला का आॅपरेशन कर प्रसव कराया गया।
-------------------------
एनडीटीवी को 12 पुरस्कार
नई दिल्ली। एनडीटीवी को एक बार फिर एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स के 15वें संस्करण में 12 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. इन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ समाचार कवरेज (अंग्रेजी), न्यूज रिपोर्टर द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवरेज (हिंदी और अंग्रेजी) और इसके अलावा सामाजिक अभियानों के लिए दिए गए कई पुरस्कार शामिल हैं.
--------------------------------
गुजरातियों को ठग कहने पर तेजस्वी को समन जारी
अहमदाबाद। गुजरातियों को ठग कहने से जुड़े केस में मानहानि केस में अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। मेट्रोपॉलिटिन कोर्ट ने मानहानि केस की शिकायत को ठीक मानते हुए तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को पेश होने को कहा है। अहमदाबाद के व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस किया था।
--------------------------
ब्रिटेन में एविएशन नेटवर्क फेल
लंदन। ब्रिटेन में नेटवर्क फेल्योर की वजह से एयर ट्रैफिक पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। ब्रिटिश एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी है। यहां के एक एयरलाइन कंपनी ‘लोगनएयर’ ने सोशल मीडिया पर कहा- नेटवर्क फेल हुआ है। यह प्रॉब्लम एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सिस्टम में आई है। इसके बावजूद हमें उम्मीद है कि स्कॉटलैंड जाने वाली फ्लाइट्स पर असर नहीं होगा।’
---------------------------
2 की सुबह 11:50 बजे सौर मिशन लॉन्च होगा
बेंगलुरु। इसरो सूर्य के अध्ययन के लिए 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे सौर मिशन आदित्य एल1 लॉन्च करेगा। इसरो ने सोमवार को यह जानकारी दी। आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन लेबोरेट्री होगी। इसे सूर्य के चारों ओर बनने वाले कोरोना के रिमोट आॅब्जर्वेशन के लिए डिजाइन किया गया है।
-------------------------
इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप
कोच्चि। कोच्चि से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसमें सवार कुल 139 यात्रियों को उतार दिया गया। फ्लाइट 6ए6482 - सुबह 10.30 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली थी। एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाली कॉल आई।
----------------------------
कानपुर में कॉन्स्टेबल की ट्रक से कुचलकर मौत
कानपुर। कानपुर में सोमवार को ट्रक से कुचकर कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। हादसा रामादेवी चौराहा के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कॉन्स्टेबल जयवीर सिंह को कुचल दिया। सिर पर पहिया चढ़ने से कॉन्स्टेबल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस समय कॉन्स्टेबल कानपुर के नौबस्ता थाने में तैनात था और बीते कई दिनों से गैरहाजिर चल रहा था।
--------------------------------
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में अब तक 9 की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक 9 शवों को निकाला जा चुका है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक शव पास के ही एक तालाब में मिला है। उसका सिर गायब था। सिर घटनास्थल के पास एक घर में मिला। इसके अलावा एक हाथ और दो अंगुली भी घटनास्थल के करीब मिली हैं।

.jpg)