ताज़ा खबर

स्टेट बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर को

पुणे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई कक्षा 12वीं (एचएससी) का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. एचएससी का रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
21 फरवरी से 19 मार्च के बीच हुई थी परीक्षाएं
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च के बीच किया गया था. 12वीं कक्षा की परीक्षा 3,320 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस साल एचएससी परीक्षा के लिए कुल 15,13,909 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें कुल 8,21,450 लड़के और 6,92,424 लड़कियां शामिल रहीं. 7,60,046 स्टूडेंट्स ने साइंस स्ट्रीम की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में 3,81,982 और कॉमर्स स्ट्रीम में 3,29,905 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं. पिछले साल महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा में कोंकण जिले का रिजल्ट सबसे अधिक 96.01 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

Releated

Latest News!