आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत
-जब श्रद्धा के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, तब साइकोलॉजिस्ट को डेट किया; घर भी लाया
नई दिल्ली.- श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी आफताब ने एक डॉक्टर को डेट किया था। वह डेटिंग एप बम्बल के जरिए इस लड़की से मिला और उसे तब अपने घर बुलाया था, जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। दिल्ली पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है। वह पेशे से साइकॉलजिस्ट है। आफताब और श्रद्धा भी बम्बल ऐप पर ही मिले थे।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आफताब को कोर्ट ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आफताब को आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के एक अदालत में उसकी पेशी की गई थी। स्पेशल सीपी लॉ एंड आॅर्डर सगरप्रीत हुडा ने दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट से अपील की थी कि आरोपी की पेशी अस्पताल से ही लगाई जाए।
जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के खिलाफ अहम सबूत मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। उनका डीएनए श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट्स का इंतजार है। स्पेशल सीपी (लॉ एंड आॅर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि अभी तक डीएनए टेस्ट रिपोर्ट (पीड़ित के पार्ट्स की) नहीं मिली है।
इधर, श्रद्धा के पिता विकास वॉल्कर ने सीबीआई जांच की मांग की है। एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- आफताब अभी भी पुलिस को गुमराह कर रहा है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वो श्रद्धा को लगातार ब्लैकमेल करता रहा उसे डरा धमका कर रखता था। श्रद्धा को साफ शब्दों में कहता था कि वो उसे मार डालेगा।
आफताब का परिवार भी हत्या में शामिल
उन्होंने कहा- आफताब का परिवार भी इसमें शामिल है। आफताब के माता-पिता उसकी हरकतों के बारे में जानते थे। वो जानते थे कि आफताब श्रद्धा के साथ मारपीट करता है। उन्हें मुझे इस बात की जानकारी देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने दावे के साथ कहा कि आफताब का परिवार भी इस हत्या में शामिल है।
पिता बोले- श्रद्धा मुझे कुछ नहीं बताती थी
पिता विकास ने कहा- वो मुझे कुछ नहीं बताती थी। श्रद्धा ये सारी बातें अपनी मां को बताती थी, लेकिन उनकी मौत के बाद से श्रद्धा कि कोई खबर नहीं। मैं उससे पूछता था कि कैसी हो, तो वो हर बार जवाब में कहती थी कि मैं ठीक हूं और यहां सब अच्छा है। अगर मुझे पता होता कि वो परेशान है या उसके साथ मारपीट की जा रही है तो मैं उसे अपने पास घर ले आता। मेरी पत्नी की मौत के बाद आफताब घर भी आता था। श्रद्धा की दर्ज शिकायत पर उन्होंने कहा कि, उसने जैसी आशंका जताई थी उसके साथ ठीक वैसा ही हुआ है।

.jpg)