दुर्गा पंडाल में दलित की पीट-पीटकर हत्या -परिजन बोले, देवी प्रतिमा छूने पर मार डाला -
एफआईआर में बाइक न देने पर पिटाई का आरोप
पट्टी (प्रतापगढ़)। (एजेंसी)। प्रतापगढ़ में एक दलित की दुर्गा पंडाल में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला तब सामने आया जब परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका आरोप है कि जगरूप को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला गया, क्योंकि उसने माता जी को छू लिया था। हालांकि एफआईआर में घटना की वजह बहन को छोड़ने के लिए बाइक न देना बताया गया है।
घटना 30 सितंबर की है, इससे जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति को पंडाल में पीटा जा रहा है। मृतक के परिजन का कहना है- पुलिस के दबाव में उन्होंने एफआईआर में बाइक वाली बात लिखवाई है, हकीकत में उसे मूर्ति छूने के कारण पीटा गया था।
चार दिन पहले क्या हुआ था?
प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में दलित बस्ती उड़ैयाडीह में दुर्गा पंडाल सजा हुआ है। जजनीपुर गांव निवासी जगरूप गौतम 30 सितंबर को उसी पंडाल में गया था। शिवप्रसाद ने बताया कि वहां इस बात पर हंगामा हो गया कि मेरे ससुर जगरूप दलित हैं, तो उन्होंने माता का पैर कैसे छू लिया। वहां मौके पर मौजूद कुलदीप, संदीप और मुन्ना पाल ने उनको हाथों से, लातों से और डंडे से खूब पीटा। इसके बाद अधमरी हालत में उन्हें घर पर छोड़ गए। उस समय घर पर कोई नहीं था।
शिवप्रसाद ने बताया- अगले दिन 1 अक्तूबर को मैं आया तो उनकी खराब हालत को देखकर गांव के बंगाली डॉक्टर को बुलाकर ले आया। डॉक्टर ने उन्हें देखकर दवा दी और इंजेक्शन लगाया। 2 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। ससुर की मौत होने के बाद हम लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
---------------------------------------------------------

.jpg)