पेन, पेपर और कुरान... तहव्वुर राणा ने NIA से क्या-क्या मांगा? रोज हो रही 10 घंटे की पूछताछ
नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में राणा से रोजाना 8 से 10 घंटे की गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान राणा ने NIA से केवल तीन चीजों की मांग की है - कुरान, पेन और पेपर, जिसने जांच एजेंसी को हैरान कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, राणा को नई दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में NIA मुख्यालय की हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। वह दिन में पांच बार नमाज अदा करता है और खुद को धार्मिक व्यक्ति के रूप में पेश कर रहा है। NIA की टीम, जिसका नेतृत्व DIG जया रॉय कर रही हैं, राणा से मुंबई हमले की साजिश, उसके सह-साजिशकर्ता डेविड हेडली के साथ संपर्क और अन्य आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा ने पूछताछ में कुछ खुलासे किए हैं, लेकिन वह कई सवालों पर टालमटोल भी कर रहा है। NIA को शक है कि राणा ने मुंबई हमले के अलावा दिल्ली, आगरा, हापुड़ और अन्य शहरों को निशाना बनाने की साजिश भी रची थी। जांच एजेंसी उससे ताजमहल की रेकी और भारत में उसके नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
राणा की इन मांगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। क्या यह उसकी रणनीति का हिस्सा है या वह वाकई धार्मिक छवि बनाना चाहता है? NIA की पूछताछ में हर दिन नई परतें खुल रही हैं, और उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे होंगे।