ताज़ा खबर

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन मिला; नोएल टाटा ने किया विरोध, ट्रस्ट्स के पास 66% हिस्सेदारी

मुंबई: टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गुरुवार को एक अहम फैसला लिया। कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पांच साल के नए टर्म के लिए मंजूरी मिल गई है। उनका मौजूदा टर्म 20 फरवरी, 2027 को खत्म हो रहा है। इस फैसले के साथ ही वे टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी को लीड करते रहेंगे।
टाटा ग्रुप ने टाटा संस को लिस्ट करने का प्रोसेस पहले ही शुरू कर दिया है। IPO की तैयारी में चंद्रशेखरन का रोल अहम होगा। हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि इस फैसले का टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और टाटा संस के डायरेक्टर नोएल टाटा ने विरोध किया है। माना जा रहा है कि नोएल टाटा लीडरशिप में बदलाव के पक्ष में हैं।
टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस के करीब 66% शेयर हैं। टॉप मैनेजमेंट का चुनाव आखिर में शेयरहोल्डर्स के मेजॉरिटी से तय होगा। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट्स (SDTT) ने भी घोषणा की है कि वह चंद्रशेखरन के तीसरे टर्म के लिए अप्लाई न करने के फैसले का सम्मान करेगा। चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को घोषणा की थी कि वह अपना मौजूदा टर्म खत्म होने के बाद तीसरे टर्म के लिए अप्लाई नहीं करेंगे।

Releated

Latest News!